शिक्षा का उत्सव देखने को मिला। यूपी पुलिस भर्ती में रिकॉर्ड सिलेक्शन और ऑल इंडिया रैंक-1 देने वाले युवा योगेश कुमार की उपलब्धियों से बच्चों में जोश बढ़ा। नोएडा से आए अंकित भाटी सर ने ‘रोजगार विद अंकित’ कार्यक्रम में छात्रों को मार्गदर्शन दिया और टेस्ट व खर्चों के लिए 2 लाख रुपये की आर्थिक मदद की। विधायक राकेश गोस्वामी, एमएलसी जितेंद्र सिंह सेंगर मौजूद रहे।