चिड़ावा: पिलानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को किया गिरफ्तार, प्रकरण में अनुसंधान जारी है
पिलानी पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसपी बृजेश ज्योति उपाध्याय के निर्देशानुसार व चिड़ावा डीएसपी विकास धींधवाल के नेतृत्व में नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म के आरोपी नरेन्द्र कुमार को गिरफ्तार किया गया। पीड़िता की मां ने चार युवको पर दो साल से उसकी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।