पंचकूला: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित 3 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का हुआ समापन
उपायुक्त डा. यश गर्ग के मार्गदर्शन व आयुष विभाग के महानिदेशक डॉ. अंशज सिंह के निर्देशानुसार जिला प्रशासन पंचकूला एवं आयुष विभाग पंचकूला द्वारा 10वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2024 के उपलक्ष्य में आज प्रातः 6:00 बजे से 7:30 बजे तक ताऊ देवीलाल स्टेडियम सैक्टर-3, पंचकूला में आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ।