पंचकूला: मोरनी के भूड़ी गांव के नजदीक पहाड़ों में लगी आग, पहाड़ों में जंगल जलकर हुआ राख
पंचकूला जिला के पहाड़ी क्षेत्र मोरनी के गांव भूडी में अज्ञात कारणों के कारण पहाड़ों में जंगल में आग लगने का मामला आज सामने आया है। आग गांव की तरफ बढ़ रही है। स्थानीय लोगों के द्वारा आग लगने की सूचना पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई है। इसके साथ ही वन विभाग के अधिकारियों को भी आग लगने के बारे में बताया गया है। आग बड़ी तेजी से जंगल को अपनी चपेट में ले रही है।