वीरचंद पटेल पथ के पास बुलडोजर कार्रवाई के विरोध में बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। प्रदर्शनकारी बुलडोजर एक्शन को तुरंत रोकने की मांग कर रहे थे। देखते ही देखते विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया और यातायात भी प्रभावित हुआ। रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे इसी दौरान बिहार सरकार के मंत्री संतोष सुमन का काफिला उस रास्ते से गुजर रहा था।