पतरघट: पतरघट के किशनपुर में प्रशिक्षण कार्यक्रम का वार्ड सदस्यों ने किया बहिष्कार
पतरघट. पंचायत सरकार भवन किशनपुर में सोमवार को बिहार ग्राम स्वराज सोसाइटी की ओर से पंचायत प्रतिनिधियों को दिए जाने के लिए आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का वार्ड सदस्यों ने सामूहिक रूप से बहिष्कार कर दिया. इस दौरान वार्ड सदस्यों ने बिहार सरकार की दोहरी नीति के खिलाफ कड़ी नाराजगी जाहिर की. दरअसल प्रखंड के तीन पंचायत के वार्ड सदस्यों के प्रशिक्षण दिया जान