शामली: शामली के बधेव गांव में पुलिस ने चलाया नशा मुक्ति जन जागरूकता अभियान, दुष्परिणामों की दी जानकारी
Shamli, Shamli | Apr 20, 2026 सोमवार की शाम 4 बजे पुलिस कार्यालय शामली से बताया गया कि थाना आदर्श मंडी पुलिस ने आॅपरेशन सवेरा के तहत क्षेत्र के गांव बधेव में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान ग्रामीणों, युवाओं और महिलाओं को नशा मुक्ति अभियान के प्रति जागरूक किया गया और नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देते हुए नशा मुक्त समाज में सहयोग देने की अपील की गई।