नानपारा: लीलापुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक व्यक्ति ने पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया, पुलिस जांच में जुटी
नानपारा कोतवाली क्षेत्र के लीलापुरवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते एक युवक को गोली मार दी गई। घायल युवक की पहचान 30 वर्षीय विनोद यादव के रूप में हुई है। परिजनों ने पट्टीदारों पर गोली मारने का आरोप लगाया है। घायल विनोद यादव ने बताया कि वह शाम करीब 6 बजे अपने घर की दीवार पर पानी डाल रहा था। इसी दौरान दो आरोपी धारदार हथियार लेकर आए और उसे दौड़ाया।