परसौनी: लोहासी गांव में खेत पटवन करने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की बिजली करंट लगने से हुई मौत
बेलसंड अनुमंडल क्षेत्र के परसौनी थाना क्षेत्र के लोहासी गांव में खेत पटवन करने गए 50 वर्षीय व्यक्ति की बिजली करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक की पहचान श्री नारायण प्रसाद यादव के रूप में की गई है। वह अपने खेत पटवन करने गए जैसे ही उन्होंने मोटर स्टार्ट किया उन्हें करंट लग गई और उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।