बरेली: बरेली में हैवानियत की हद! मासूम बेटे की जान की धमकी देकर महिला से दरिंदगी की कोशिश, शोर मचाते ही आरोपी भागा
बरेली के सीबीगंज इलाके से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां घर में अकेली महिला को निशाना बनाकर एक युवक ने दरिंदगी की कोशिश की। आरोप है कि युवक चुपके से घर में घुस आया और महिला के साथ अश्लील हरकतें शुरू कर दीं। जब महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके पांच साल के मासूम बेटे को पकड़ लिया और जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म के लिए दबाव बनाने लगा।