पलवल: पलवल में रिटायर्ड कर्मचारी कल पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में देंगे धरना, डीसी से करेंगे मुलाकात
Palwal, Palwal | Jul 14, 2025 पलवल जिले में केंद्र सरकार द्वारा पारित पेंशन वित्त विधेयक 2025 के विरोध में रिटायर्ड कर्मचारी 15 जुलाई को डीसी कार्यालय पर धरना देंगे। वे डीसी को प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन सौंपेंगे। धरने को सफल बनाने के लिए जिला प्रधान बलजीत सिंह शास्त्री और उनकी टीम ने रिटायर्ड कर्मचारियों से संपर्क किया।