पलवल: बिचपुरी गांव में मंदिर के सामने खुले शराब के ठेके का ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने किया विरोध #jansamasya
Palwal, Palwal | Jul 14, 2025 सोमवार दोपहर 2:30 बजे मिली जानकारी के अनुसार पलवल के बिचपुरी गांव में मंदिर के सामने शराब का ठेका खोलने से ग्रामीण महिलाओं और युवाओं ने विरोध किया और महिलाओं ने कहा कि यहां पर ठेका किसी भी हालत में नहीं खोलना दिया जाएगा। अगर यहां पर खोलना है तो लाइब्रेरी और जिम खोला जाए। ग्रामीणों ने इस मौके पर डायल 112 की गाड़ी को भी बुलाया। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंचा।