#अलीगढ़ "जिस शहर को संभालने निकली थी नगर निगम गाड़ी, वही खुद गड्ढे में में जा फंसी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,अलीगढ़ में स्कूली छुट्टी के समय मीनाक्षी पुल के पास नगर निगम प्रवर्तन दल की गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में जा घुसी। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन रामघाट रोड पर करीब आधे घंटे तक जाम लगा रहा। राहगीरों की मदद से गाड़ी बाहर निकाली गई। हादसे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। नगर आयुक्त ने अवैध खुदाई पर एफआईआर कराने की बात कही।
#AligarhNews #AligarhDailyNews #BreakingNews #MeenakshiPul #NagarNigam #ViralVideo #Aligarh #UPNews
Koil, Aligarh | Nov 17, 2026