गुना नगर: लकड़हारा चक में बधुआ मजदूरी कर रहे 40 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध मौत, पुलिस जांच में जुटी
गुना के बजरंगगढ़ थाना क्षेत्र के लकड़हारा चक गांव में 40 वर्षीय मजदूर राजेश सहरिया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह गुलाब सिंह यादव के यहां रहकर मजदूरी करता था। मंगलवार रात उसकी मौत होने के बाद बुधवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा।