जगदीशपुर: भागलपुर: तरबूज पर उभरा “कमल युग”, मधुरेंद्र ने सम्राट चौधरी को अनोखे अंदाज में दी बधाई
भागलपुर में कला और रचनात्मकता का अद्भुत संगम एक बार फिर देखने को मिला, जब अंतरराष्ट्रीय सैंड आर्टिस्ट मधुरेंद्र कुमार ने अपनी अनोखी प्रतिभा से सभी को चौंका दिया। बिहार में एनडीए विधायक दल के नेता के रूप में सम्राट चौधरी के चयन और शपथ ग्रहण के बाद उन्होंने एक अलग अंदाज में बधाई दी।