कर्वी: चलती ट्रेन की छत पर मिला अधजला युवक, मानिकपुर में मचा हड़कंप, घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया
चित्रकूट के मानिकपुर रेल्वे स्टेशन में रविवार को ट्रेन सं0-14116 डॉ.आंबेडकर एक्सप्रेस कीM-3 कोच की छत पर1अधजला युवक मिलने से हड़कंप मच गया। शाम 5 बजे सूचना पर गुरौला गेट नं0 404 के पास ट्रेन रोककर IPF मोहम्मद सालिक,RPFवGRP टीम ने युवक को नीचे उतारा। घायल की पहचान राजेश कोल (35) नि0 हरदिया ऊंचाडीह के रूप में हुई, जिसे शाम 6 बजे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया।