शामली: शामली में रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डा बनाने की मांग, व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Shamli, Shamli | May 6, 2026 बुधवार की दोपहर 2 बजे मिली जानकारी के मुताबिक पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के व्यापारियों का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के नेतृत्व में शामली कलेक्ट्रेट पर पहुंचा। व्यापारियों ने डीएम आलोक यादव को ज्ञापन सौंपते हुए शामली में रोडवेज डिपो और आधुनिक बस अड्डे के निर्माण की मांग की।