कोंडागांव: कोहकामेटा में करंट लगने से बैल की मौत, किसान बाल-बाल बचा; बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप
कोंडागांव जिले के ग्राम कोहकामेटा में करंट की चपेट में आने से बैल की मौत,किसान बाल-बाल बचा। रविवार को किसान रामदास नाग अपने बैलों को खेत ले जा रहे थे, तभी स्कूल के पास ट्रांसफार्मर के सपोर्ट तार में उतरे करंट की चपेट में आने से एक बैल की मौके पर ही मौत हो गई।किसान सुरक्षित बच गए। मवेशी मालिक ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मुआवजे की मांग की है।