बरवाडीह: पश्चिम बंगाल, असम, पुडुचेरी में भाजपा की ऐतिहासिक जीत, बरवाडीह में भाजपाइयों ने मनाया जश्न
मंडल अध्यक्ष मनोज प्रसाद के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जो महावीर चौक बस स्टैंड पहुंचकर समाप्त हुआ।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी की, एक-दूसरे को अबीर लगाकर बधाई दी और मिठाइयां बांटी। साथ ही राहगीरों व स्थानीय दुकानदारों के बीच भी मिठाई वितरण कर जीत की खुशी साझा की गई। कार्यक्रम में पूर्व विधायक हरिकृष्ण सिंह भी शामिल हुए।