पनागर: गौशाला के नाम पर लाखों का खेल, ग्राम पंचायत मटामर में धरातल पर सन्नाटा
पनागर के मटामर विकास के बड़े-बड़े दावों के बीच भ्रष्टाचार की एक और तस्वीर सामने आई है, जहाँ मनरेगा योजना के तहत स्वीकृत 35.22 लाख रुपये की लागत से बनी गौशाला अपनी बदहाली पर आँसू बहा रही है। स्वीकृत वर्ष 2021-22 में बनी इस गौशाला के मुख्य द्वार पर आज भी ताला लटका हुआ है और गौवंश अंदर होने के बजाय बाहर खुले आसमान के नीचे पेड़ों की छाँव में बैठने को मजबूर है।