चकिया: जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया में घायलों व मौतों के बीच CMS अस्पताल से गायब मिले, चकिया स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल
चक्रवाती तूफान में घायल मरीजों के इलाज के दौरान बुधवार रात्रि 10 बजे जिला संयुक्त चिकित्सालय चकिया की स्वास्थ्य व्यवस्था सवालों के घेरे में आ गई। अस्पताल की इमरजेंसी ओपीडी एक डॉक्टर के भरोसे संचालित होती मिली, जबकि CMS समेत कई चिकित्सक मुख्यालय से नदारद बताए गए। घायल मरीजों और परिजनों की भीड़ के बीच बेहतर इलाज को लेकर अफरा-तफरी का माहौल रहा।