सीतापुर: सीतापुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 तारीख को मेडिकल स्टोर रहे बंद, 1:00 बजे के बाद संचालित हुए
सीतापुर में ऑनलाइन दवा बिक्री के विरोध में 20 मई को घोषित राष्ट्रव्यापी बंद का असर सीतापुर में मिला-जुला देखने को मिला। दवा व्यापारियों के दो गुटों में बंटी राय के चलते बंद पूरी तरह सफल नहीं हो सका। सुबह के समय शहर की कई दवा दुकानें बंद रहीं, लेकिन दोपहर करीब एक बजे अधिकांश दुकानें खुल गईं और बाजार सामान्य होता नजर आया। नहीं दिख पाई व्यापारियों में एकता