खैरथल: खैरथल में योग दिवस पर सामूहिक योग अभ्यास का आयोजन, अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने किया योग
12 वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार सुबह 8:00 बजे खैरथल तिजारा जिले में विभिन्न स्थानों पर सामूहिक योग अभ्यास कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिला मुख्यालय खैरतल स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्कूल परिसर में जिला आयुष विभाग के तहत कार्यक्रम आयोजित हुआ। कलेक्टर ने कहा कि योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी सांस्कृतिक धरोहर है।