खगौल: रूपसपुर थाना क्षेत्र में 100 पुड़िया स्मैक के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
दानापुर के रूपसपुर थानांतर्गत आसूचना संकलन के आधार पर मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध पुलिस टीम द्वारा छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान 100 पुड़िया स्मैक के साथ 01 अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। बुधवार की दोपहर करीब 3 बजे पुलिस ने बताया कि बरामद मादक पदार्थ को जब्त कर लिया गया है तथा गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर