झालावाड़। शुक्रवार रात करीब 8 बजे मानसून ने जिले में जोरदार दस्तक दी। आधे घंटे की तेज बारिश के बाद पूरी रात रुक-रुककर बारिश होती रही और शनिवार सुबह तक बूंदाबांदी का दौर चला। बारिश से भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिली। तापमान गिरकर 28 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया।