शंभूगंज: शंभूगंज थाना क्षेत्र: शादी के इरादे से युवती का अपहरण, मामला थाने पहुंचा
शंभूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव से शादी के नियत से युवती का अपहरण कर लिए जाने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने पहले तो काफी खोजबीन की जब युवती का कहीं कोई सुराग पता नहीं चला तो युवती के माता-पिता शनिवार की दोपहर बाद करीब 2:00 बजे थाना पहुंचकर मुंगेर जिले के तारापुर के मोहम्मद बंटी के विरुद्ध लिखित शिकायत किया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।