शमशाबाद: NSUI स्थापना दिवस सप्ताह: शमशाबाद कॉलेज में श्रमदान, पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था
शमशाबाद मे भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में मनाए जा रहे विशेष सेवा सप्ताह के अंतर्गत शनिवार को शासकीय महाविद्यालय शमशाबाद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। NSUI जिलाध्यक्ष पार्थ रघुवंशी के निर्देशानुसार एवं जिला उपाध्यक्ष सोनू यादव के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में एकत्रित होकर सेवा कार्य किए।