बलिया: जिगिड़सर गांव में दबंगों के दबाव और पुलिस उत्पीड़न से पीड़ित युवक ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई
Ballia, Ballia | Jun 17, 2025 खेजुरी थाना क्षेत्र के ग्राम जिगिड़सर निवासी राधेश्याम यादव मंगलवार को दिन में करीब 1 बजे पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि उसकी बहन से जुड़ा एक मुकदमा पारिवारिक न्यायालय में विचाराधीन है, जिसमें विपक्षीगण द्वारा कोर्ट को गुमराह कर जमीन को लेकर फर्जी तरीके से मुकदमा दर्ज कराया गया है।