बलिया: सागरपाली–थम्हनपुरा मार्ग पर बेकाबू ट्रक की टक्कर से 2 लोगों की हुई मौत व 4 लोग हुए घायल, एसपी ओमवीर सिंह ने दी जानकारी
Ballia, Ballia | Jun 17, 2025 सोमवार शाम करीब 7:30 बजे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बलिया जनपद के फेफना और नरही थाना क्षेत्र में कहर मचा दिया। इस घटना को लेकर सोमवार रात करीब 11 बजे बलिया पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने प्रेस ब्रीफिंग कर बताया कि चालक ने पहले सागरपाली (फेफना क्षेत्र) में लोगों को टक्कर मारी, फिर भागते हुए नरही थाना क्षेत्र में भी राहगीरों को रौंद दिया।