कोटवा: कोटवा में एक 22 वर्षीय महिला का शव घर से बरामद, मायके वालों ने रविवार को हत्या का लगाया आरोप
कोटवा में एक 22 वर्षीय महिला का शव उसके घर से हुआ बरामद,रविवार मायके वालों ने ससुराल वालो पर हत्या का आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष प्रत्युष कुमार विक्की ने दो बजे बताया कि मृत महिला मच्छरगवां के राजमोहन महतो की 22 वर्षीय पत्नी बबीता देवी थी। मृतका के पिता इनर महतो ने ससुराल वालों पर दहेज के लिए हत्या कर देने का आरोप लगाते हुए 9 लोगो के खिलाफ आवेदन दिया है।