राजगढ़: राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर कलालपुरा के पास ग्रामीणों ने पानी की किल्लत से परेशान होकर किया चक्काजाम
राजगढ़ ब्यावरा मार्ग पर पीपलबे और कलालपुरा के ग्रामीणों ने पानी की किल्लत को लेकर रविवार को सुबह 10:00 करीब चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाइश दी गई। इसके बाद जाम खुलवाया गया। चक्का जाम के दौरान सड़क के दोनों और वाहनों की लंबी कतारें लग गई।