बदायूं: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले प्रा.शि.संघ के शिक्षकों ने डिजिटलउपस्थिति का विरोध कर BSA कार्यालय पर धरना प्रदर्शन
Budaun, Budaun | Jul 8, 2024 सोमवार को बदायूं के राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बैनर तले प्राथमिक शिक्षक संघ के शिक्षकों ने डिजिटल उपस्थित का विरोध करते बीएसए कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को दिया। शिक्षकों ने बताया कि हम लोगों को टेबलेट दिया गया है। गांव के भौतिक परिस्थितियों को देखते हुए हम लोग टेबलेट का विरोध कर रहे हैं।