बदायूं: द्वारिका नंगला गांव की नहर पार करते समय किसान की नहर में डूब कर हुई मौत
Budaun, Budaun | Jul 8, 2024 थाना हजरतपुर क्षेत्र के द्वारिका नंगला गांव की नहर पार करते समय रमेश नहर में डूब गये। रमेश को डूबता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोताखोरों की मदद से रमेश के शव को नहर से बाहर निकाला। लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने रमेश के शव को कब्जे में लेकर सोमवार को शव का पोस्टमार्टम कराया है।