मंझनपुर: आरक्षी भर्ती परीक्षा के अंतिम दिन एसपी सत्यनारायण ने अलर्ट मोड में रहकर करारी समेत कई केंद्रों का किया निरीक्षण
उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती-2025 की लिखित परीक्षा के अंतिम दिन पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आए। उन्होंने करारी समेत जनपद के विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था, अभ्यर्थियों की सघन जांच, प्रवेश प्रक्रिया एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया।