सिमडेगा: कचहरी के पास मजदूर नेता ने सिमडेगा के मजदूरों की समस्याओं पर की बैठक, बालू नहीं मिलने पर जताई चिंता
सिमडेगा कचहरी के पास झारखंड प्रदेश मजदूर यूनियन के नेता राजेश कुमार सिंह के द्वारा शुक्रवार की शाम 4:00 बजे मजदूरों के साथ बैठक की। बैठक करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड बने 25 साल हो गए लेकिन मजदूरों का दर्द समझने वाला कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में बालू नहीं मिल रहा है जिसकी वजह से कई मजदूर बिना काम किया लौट रहे हैं, जो की चिंता का विषय है।