बदायूं: परिवहन आयुक्त उ. प्र. ने उप संभागीय परिवहन कार्यालय बदायूं का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | May 8, 2026 परिवहन आयुक्त उत्तर प्रदेश,श्री आशुतोष निरंजन(आई.ए.एस.)द्वारा उप संभागीय परिवहन कार्यालय का निरीक्षण किया गया। परिवहन आयुक्त द्वारा सभी पटलो के कार्यों को चेक किया गया, पाटल लिपिक द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई, कार्य की पेंडेंसी के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी ली गई, निर्देशित किया गया कि पेंडेंसी को समय से निस्तारित करें।