बनमनखी: फाइनेंस कर्मी से लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने एक पुरुष और एक महिला को किया गिरफ्तार
जानकीनगर थाना क्षेत्र के मिर्चाईबाड़ी भित्ता टोला पोखर के समीप 3 जून को फाइनेंस कर्मी से 54,150 नकद एवं एक एंड्रॉयड मोबाइल लूट मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक पुरुष एवं एक महिला अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने बताया कि 3 जून को जानकीनगर थाना क्षेत्र के मिर्चाईबाड़ी भित्ता टोला पोखर क