मोहनलालगंज: ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र बनाकर साइबर ठगी का किया गया प्रयास, किसान से ₹45 हजार उड़ाए गए
निगोहां थाना क्षेत्र के कांटा करौंदी गांव निवासी किसान अवधेश कुमार बाजपेयी साइबर ठगी का शिकार हो गए। ऑनलाइन जीवित प्रमाण पत्र बनवाने के दौरान जालसाजों ने उनके बैंक खाते से 45 हजार रुपये निकाल लिए। पीड़ित के अनुसार उन्होंने एक ऐप के जरिए फॉर्म भरा था, जिसके बाद फोन कर पांच रुपये ऑनलाइन भुगतान की बात कही गई।