हरिद्वार: शंकर आश्रम तिराहे पर अज्ञात चोरों ने मिठाई की दुकान में शटर फाड़कर की चोरी, घटना सीसीटीवी में कैद
हरिद्वार में शंकर आश्रम तिराहे पर तीन अज्ञात चोरों ने एक मिठाई की दुकान का शटर फाड़ दिया और दुकान में चोरी का प्रयास किया। शटर की आवाज आने के बाद आसपास के लोग जाग गए और लोगों ने शोर मचा दिया। शोर मचाते ही तीनों चोर फरार होने में कामयाब रहे। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। शुक्रवार से जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।