शाहबाद: मौसम बदलते ही उल्टी-दस्त और वायरल के मरीजों में हुई बढ़ोतरी
Shahbad, Baran | May 14, 2026 जानकारी गुरुवार सुबह 11 बजे मिली कस्बाथाना क्षेत्र में मौसम में लगातार बदलाव के चलते मौसमी बीमारियों का प्रकोप बढ़ गया है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कस्बाथाना की ओपीडी इन दिनों मरीजों से भरी हुई है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, वायरल फीवर, बुखार, सर्दी-खांसी और डिहाइड्रेशन के मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।