मुंगेर: विकसित भारत संकल्प सम्मेलन की तैयारियों का डीएम-एसपी ने लिया जायजा, कल पोलो मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता
Munger, Munger | Jun 17, 2026 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, समर्पण एवं त्याग के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में गुरुवार को पोलो मैदान, मुंगेर में आयोजित होने वाले “विकसित भारत संकल्प सम्मेलन” की तैयारियों का बुधवार दोपहर जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से निरीक्षण किया।जिलाधिकारी निखिल धनराज निप्पाणीकर एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्