झंगहा थाना क्षेत्र के राजधानी गांव निवासी 38 वर्षीय संदीप साहनी की गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। बुधवार को संदीप साहनी के भाई सूरज साहनी की शादी थी। गुरूवार को संदीप साहनी घर पर आए रिस्तेदारों को आटो से झंगहा चौराहे पर छोड़ने जा रहे थे। थाना क्षेत्र के झंगहा से राजधानी मार्ग पर खड़ी ट्राली में पीछे से आटो की टक्कर हो गई।