हजारीबाग: शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में प्रसव के बाद चोरहेता निवासी सुषमा देवी की मौत हो गई। परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही और अवैध वसूली का आरोप लगाया है। घटना के बाद सदर विधायक प्रदीप प्रसाद अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग की।