डोईवाला में इन दिनों हाथियों और गुलदार की गतिविधि बढ़ गई है। किसानों के खेतों में हाथियों के पहुंचने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। स्थिति को देखते हुए लच्छीवाला वन रेंज की टीम ने लाउडस्पीकर के जरिए ग्रामीणों को सतर्क किया है। वन विभाग ने क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और अपील की है कि जंगली जानवर दिखाई दें तो तुरंत सूचना दें।