कायमगंज: गांव नगला बारग के सामने ई-रिक्शा की टक्कर से पूर्व सैनिक की हुई मौत, दवा लेने जाते समय हुआ हादसा
नवाबगंज के गांव जानकीपुर निवासी 70 वर्षीय पूर्व सैनिक राम सिंह सोमवार देर शाम बाइक से दवा लेने नवाबगंज जा रहे थे। तभी गांव नगला बारग के सामने ई-रिक्शा ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।जिसमें वह गिरकर घायल हो गए उन्हें एक निजी अस्पताल ले जाया गया। वहां से डॉक्टर ने फर्रुखाबाद रेफर कर दिया। फर्रुखाबाद ले जाते समय सोमवार रात को रास्ते में उनकी मौत हो गई।