खिजरसराय: देवगांव में मुख्यमंत्री के आगमन से पहले प्रशासन अलर्ट
बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रस्तावित आगमन को लेकर गया जिला प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी गया, वरीय पुलिस अधीक्षक गया और अपर पुलिस अधीक्षक गया सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों ने खिजरसराय थाना क्षेत्र के देवगांव स्थित सभा स्थल का संयुक्त निरीक्षण किया।