झांसी: ललितपुर में बाइक की क़िस्त के लिए पत्नी ने गिरवी रखवाई करधनी, पैसे पूरे नहीं हुए, युवक ने खाया विषाक्त, झांसी में हुई मौत
Jhansi, Jhansi | Apr 1, 2025 झांसी मे इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। उसने जहर निगल लिया था। पत्नी ने बताया कि पति ने बाइक किस्तों पर ली थी, जिसकी क़िस्त के पैसे पूरे नहीं हो पा रहे थे। उसने पैसों के लिए अपनी करधनी भी पति को गिरवी रखने के लिए दी थी। लेकिन काम नहीं बना। वहीं, कंपनी वाले क़िस्त के पैसे के लिए लगातार दवाब बना रहे थे। ललितपुर के चौबयाना मोहल्ले के रहने वाला ऊदल ने जान दे दी।