शिवपुरी नगर: आदर्श कॉलोनी में घर के बाहर से पानी की मोटर चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शिवपुरी शहर की पॉश कॉलोनी मानी जाने वाली आदर्श कॉलोनी में इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हैं। बुधवार की शाम को यहां एक ऐसी वारदात सामने आई है,जिसने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।कॉलोनी के निवासी अक्षित पंसारी के घर के बाहर रखा टिल्लू (पानी की मोटर) एक अज्ञात चोर दिनदहाड़े चोरी कर ले गया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई