आगरा: कमलानगर में नवविवाहिता की मौत पर परिजनों ने डीसीपी सिटी कार्यालय पर किया प्रदर्शन, ससुरालियों पर कार्रवाई न होने का आरोप
आगरा में मानसी की संदिग्ध मौत के बाद परिजनों ने जिला मुख्यालय स्थित डीसीपी सिटी कार्यालय पर सशक्त पीली सेना के साथ प्रदर्शन किया। परिजनों का आरोप है कि दहेज हत्या के मामले में पति को जेल भेजा गया, लेकिन अन्य ससुरालियों पर कार्रवाई नहीं हुई। मायका पक्ष ने मृतका की ननद पर धमकी देकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाने का भी आरोप लगाया।