मवाना: मवाना के मीवा गांव में रविवार - शनिवार की मध्य रात्रि खेत से लौट रहे युवक पर किया जानलेवा हमला बलकटी से किया घायल
Mawana, Meerut | Dec 1, 2024 मवाना के मीवा गांव में रविवार - शनिवार की मध्य रात्रि 12:30 बजे खेत से लौट रहे युवक रवि के ऊपर खेत से लौटते समय पुरानी रंजिश के चलते जानलेवा हमला कर दिया गया। हमले में पीड़ित गंभीर रूप से घायल हो गया। वारदात के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर मामले की तहरीर दी। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद जांच शुरू कर दी है।